महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
महराजगंज जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए चंदन नाथ मौर्य ने JEE Advanced 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ऐसी रैंक प्राप्त की है, जिसके आधार पर उन्हें देश के शीर्ष 10 IIT संस्थानों में प्रवेश का अवसर मिलेगा। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
चंदन नाथ मौर्य, ग्राम बडहरा विशुंभरपुर मुडली, जनपद महराजगंज निवासी हैं तथा वे निराला हाई स्कूल बडहरा विशुंभरपुर मुडली के छात्र रहे हैं। चंदन, श्री गौरी शंकर मौर्य के सुपुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा के बाद चयन प्रतिष्ठित विद्याज्ञान में हुआ, जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
JEE Advanced जैसी देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर चंदन ने न केवल अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने हैं।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए चंदन को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि चंदन की सफलता अन्य छात्रों को भी उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।
विद्यालय परिवार की ओर से मेधावी छात्र चंदन नाथ मौर्य को निराला हाई स्कूल के सभी शिक्षक, ग्राम प्रधान मनीष पटेल, सोमनाथ यादव, कृष्ण मोहन,रवि मौर्य, फूलचंद मौर्य,अभिषेक त्रिपाठी , धीरज यादव,विश्वजीत पटेल चंद्रकेश राजभर अश्विनी, राजभर ,पंकज ,पंकज वरुण, आनंद यादव हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।







