नोएडा
वेतनवृद्धि और अन्य मांगों को लेकर श्रमिकों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार द्वारा वेतन बढ़ाने की घोषणा के बावजूद मंगलवार को भी नोएडा के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इस बीच पुलिस ने बड़ी संख्या में आंदोलन कारियों को गिरफ्तार किया है।
श्रमिक संगठनों और प्रतिनिधियों ने सड़कों पर उतरकर अपनी नाराजगी जाहिर की। जगह-जगह प्रदर्शन और हंगामे की खबरें सामने आईं, जिससे स्थानीय व्यवस्था प्रभावित हुई। इस बीच, नोएडा के सेक्टर-121 स्थित किलो काउंटी सोसाइटी के बाहर काम करने वाली महिला श्रमिकों ने भी जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाओं द्वारा पथराव किए जाने की सूचना है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटा है, जबकि श्रमिक अपनी मांगों को लेकर अब भी अड़े हुए हैं।





