महराजगंज
पुरंदरपुर क्षेत्र के देवपुर गांव में एक बार फिर डीजल चोरी की घटना सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों और वाहन मालिकों में दहशत का माहौल है। ताजा मामले में खड़े वाहन से रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों ने सैकड़ों लीटर डीजल पार कर दिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि देवपुर और आसपास के इलाकों में डीजल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी बड़े गिरोह तक नहीं पहुंच सकी है। लोगों का कहना है कि रात में सक्रिय डीजल चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस गश्त सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आ रही है।
पीड़ित वाहन मालिक सुनील कुमार ने बताया कि वाहन घर के बाहर खड़ा था। सुबह देखा गया तो टंकी से डीजल निकाल ही रहे थे।तबतक सूचना मिल गई।ग्रामीण दौड़कर पहुचे जहा चार पहिया को घेर लिया।जहां ग्रामीणो ने बाहन क्षतिग्रस्थ भी कर दिया ।लेकिन बाहन लेकर भागने में सबल रहे।घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और डीजल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही चोरों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर देवपुर में डीजल चोरी की घटनाएं कब रुकेंगी और पुलिस इन चोरों पर कब तक शिकंजा कस पाएगीlवही थानाध्यक्ष गौरव कनौजिया ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है।







