Home / Uncategorized / बरेली में परिवहन विभाग की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी जर्जर दीवार गिरी, एक घायल

बरेली में परिवहन विभाग की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी जर्जर दीवार गिरी, एक घायल

 

बरेली

बारादरी थाना क्षेत्र स्थित सिंधु नगर रोडवेज बस स्टैंड परिसर में बुधवार सुबह परिवहन विभाग की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी लगभग 20 फीट ऊँची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना के दौरान दीवार के पास खड़े रिक्शा चालक छोटेलाल मलबे की चपेट में आ गए, जिससे उनका एक पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें मलबे से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पास में खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार चालक सुरक्षित बाहर निकल गया। अधिकारियों के अनुसार घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है और अन्य कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल