श्रीनरायन गुप्ता
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गुरुवार को ब्लाक परिसर लक्ष्मीपुर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता हरिकेश चन्द पाठक एवं विधायक प्रतिनिधि चन्द्र प्रकाश मिश्र ने झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा लेकर ब्लाक कर्मी, युवा और कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए।भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
यात्रा ब्लाक परिसर से लक्ष्मीपुर बाजार से एकमा गांव से होते हुए पैसिया चौराहे से होते हुए ब्लाक परिसर शहीद स्मारक पर पुष्य अर्पित कर तिरंगा यात्रा समाप्त हुआ। देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। युवाओं को शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। यात्रा के दौरान एडीओ लघु सिंचाई बद्री प्रसाद यादव, विवेक पटेल,रामसहाय पाण्डेय, रजनीश सहित भारी तादाद में लोग शामिल रहे







