Home / Uncategorized / यमुना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, महिला समेत 6 की मौत, रेस्क्यू जारी  

यमुना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, महिला समेत 6 की मौत, रेस्क्यू जारी  

 

हमीरपुर

कुरारा थाना क्षेत्र स्थित भौली ग्राम पंचायत के मजरा कुतुबपुर पटिया में यमुना नदी में देर रात नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। यमुना पार से वापस लौट रहे महिला और बच्चों समेत करीब नौ लोग नाव पर सवार थे। अचानक नाव असंतुलित होकर नदी के गहरे पानी में पलट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया। फ्लड PAC, NDRF और SDRF की टीमों ने देर रात से ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। हादसे में अब तक एक महिला का शव बरामद किया गया है, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। छह लोगों की तलाश के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

बताया गया कि कुतुबपुर गांव में रात करीब साढ़े आठ बजे नाव पलटने की सूचना मिली थी। नाव में सवार कुल नौ लोगों में से तीन को सुरक्षित बचा लिया गया। इनमें से दो लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रशासन के अनुसार नाव में सवार दो लोग घाटमपुर के निवासी थे, जबकि सात लोग कुतुबपुर पटिया गांव के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक सभी लोग रोजाना यमुना नदी पार जाकर खरबूजा और तरबूज की खेती करने जाते थे। खेती का काम खत्म कर लौटते समय यह हादसा हो गया। मौके पर जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल