Home / Uncategorized / महगाई का झटका कमर्शियल गैस सिलिंडर आज से महंगा, कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी  

महगाई का झटका कमर्शियल गैस सिलिंडर आज से महंगा, कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी  

 

नई दिल्ली

मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों और खासतौर पर कारोबारियों पर महंगाई का असर बढ़ गया है। 1 मई से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा किया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

नई दरों के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 3071.50 रुपये हो गई है। इस बढ़ोतरी से होटल, रेस्तरां, ढाबा और छोटे व्यापारियों पर सीधा असर पड़ने की संभावना है।

हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू उपयोग वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी आम घरों में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलिंडर पहले की दरों पर ही मिलते रहेंगे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल