महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना चौक पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव एवं विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका थी। इस पर थाना चौक पुलिस ने त्वरित हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों के व्यक्तियों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में प्रथम पक्ष से राकेश गौड़ (34 वर्ष), पुत्र हिरामन गौड़, निवासी वार्ड संख्या-13, नगर पंचायत चौक, थाना चौक, जनपद महराजगंज तथा द्वितीय पक्ष से अनिल मद्देशिया (40 वर्ष), पुत्र वीरेन्द्र मद्देशिया, निवासी वार्ड संख्या-10, नगर पंचायत चौक, थाना चौक, जनपद महराजगंज शामिल हैं।पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मु0अ0सं0 निल/26 के तहत धारा 170, 135, 126 बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका के मद्देनजर गिरफ्तार किया और उपजिलाधिकारी सदर के समक्ष विधिक कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया।पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।







