Home / Uncategorized / कोटकम्हरिय में ग्राम समाज की जमीन पर पेड़ कटान को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने रोका

कोटकम्हरिय में ग्राम समाज की जमीन पर पेड़ कटान को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने रोका

लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता 

कोटकम्हरिय गांव में रविवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब कुछ दबंग लोग ग्राम समाज की जमीन पर खड़े पेड़ों को काटने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए पेड़ कटान को रुकवा दिया।

पन्ने लाल चौधरी,अमरदीप चौधरी,अविषेक तिवारी,अगद सहानी,ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी सरकारी अनुमति के ग्राम समाज की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा था

 

 

 

 

जैसे ही इसकी जानकारी अन्य लोगों को हुई, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कटान का विरोध शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए कुछ समय के लिए गांव में हंगामे जैसा माहौल बन गया।

उक्त ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम समाज की जमीन और पेड़ गांव की संपत्ति हैं,जिसे विना निलामी व अनुमती के काटा नही जा सकता है।जो ग्राम प्रधान के सह पर काटा जा रहा था।जो गलत है।उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।वहीं,घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है।इस संदर्भ में रेंजर वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामला ग्राम पंचायत के पेड़ का है।तहसील को अवगत करा दिया गया है।जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल