लखनऊ
राज्य संपत्ति विभाग की निराला नगर कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। कॉलोनी के आवासों के बगल सड़क किनारे खाली पड़ी जमीन पर निजी मकान मालिक टाइल्स लगाकर चार पहिया वाहनों की पार्किंग बना रहे हैं। निराला नगर बिजली घर के बगल में स्थित निजी आवास संख्या सी-19, 20, 21 और 22 के सामने यह स्थिति साफ दिखाई दे रही है। सरकारी भूमि पर कब्जे के चलते सड़क का हिस्सा भी संकरा हो गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
आरोप है कि सरकारी जमीन पर लगातार हो रहे इस कब्जे को लेकर राज्य संपत्ति विभाग और सरकारी आवासों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाला पीडब्ल्यूडी भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं नगर निगम की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं।







