लखनऊ
गुरुवार तड़के उत्तराखंड के Bhawali क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लखनऊ के 5 पर्यटकों की मौत हो गई। हादसा भवालीगांव बाईपास के पास उस समय हुआ, जब पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। प्रशासन ने सभी पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 2:30 बजे हुआ। पर्यटक नैनीताल घूमने आए थे और कैची धाम क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान भवाली स्थित ढैला गांव के पास यूपी नंबर की कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की सूचना सबसे पहले कैंची धाम क्षेत्र में फूड वैन संचालित करने वाले एक व्यक्ति ने देखी। उसने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू टीम को खाई में गिरी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। वाहन में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल होकर अंदर फंसे हुए थे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और पहाड़ी मोड़ पर वाहन से






