Home / प्रशासनिक / वाराणसी-दिल्ली फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, 155 यात्री सुरक्षित

वाराणसी-दिल्ली फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, 155 यात्री सुरक्षित

 

लखनऊ

वाराणसी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1253 में गुरुवार सुबह कार्गो से संबंधित स्मोक डिटेक्शन अलार्म बजने के बाद हड़कंप मच गया। पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया और विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई।

जानकारी के अनुसार, विमान ने वाराणसी एयरपोर्ट से सुबह करीब आठ बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान कार्गो सेक्शन में धुआं होने का संकेत देने वाला अलार्म सक्रिय हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने एटीसी को सूचना दी और लखनऊ में उतरने की अनुमति मांगी। विमान सुबह 8:52 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया।

लैंडिंग के करीब 10 मिनट बाद विमान में सवार 155 यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद फायर ब्रिगेड और तकनीकी टीम ने विमान की गहन जांच की। जांच के दौरान विमान में धुएं या आग के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले।

विमान को एप्रन पर खड़ा कर दिया गया है। तकनीकी विशेषज्ञ अब स्मोक डिटेक्शन अलार्म सक्रिय होने के कारणों की जांच कर रहे हैं। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए उन्हें दूसरे विमान के जरिए दिल्ली भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल