Home / राजनीत / विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच लखनऊ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच लखनऊ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

 

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग की सक्रियता बढ़ गई है। इसी क्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार सोमवार सुबह लखनऊ पहुंचे। वह करीब सात बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे, जहां वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त के स्वागत के लिए लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर, पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत समेत कई वरिष्ठ अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

एयरपोर्ट से निकलने के बाद ज्ञानेश कुमार सीधे कॉल्विन तालुकदार कॉलेज जाएंगे। यहां वह छात्रों से संवाद करेंगे। उनके लखनऊ दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

निर्वाचन आयोग प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया को व्यवस्थित और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियों में जुटा है। ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त के दौरे से चुनावी तैयारियों की समीक्षा को लेकर सक्रियता और बढ़ने की उम्मीद है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल