Home / Uncategorized / नोएडा एयरपोर्ट से महंगी उड़ानें और खराब कनेक्टिविटी पर BJP विधायक ने उठाए सवाल

नोएडा एयरपोर्ट से महंगी उड़ानें और खराब कनेक्टिविटी पर BJP विधायक ने उठाए सवाल

नोएडा 

ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की महंगी फ्लाइट और कमजोर कनेक्टिविटी को लेकर सरकार के सामने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।

विधायक ने कहा कि दिल्ली से लखनऊ के लिए हवाई टिकट 3600 से 4300 रुपये तक उपलब्ध हैं, जबकि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यही किराया करीब 5072 रुपये पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों के लिए नोएडा एयरपोर्ट चुनने का कोई स्पष्ट लाभ नजर नहीं आता।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तक पहुंचने के लिए मेट्रो, बस, टैक्सी समेत कई सुविधाजनक विकल्प मौजूद हैं, जबकि नोएडा एयरपोर्ट तक अब तक मजबूत और आसान पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क विकसित नहीं हो पाया है।

ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने यह भी सवाल उठाया कि दिल्ली में एविएशन फ्यूल पर लगभग 25 प्रतिशत टैक्स है, जबकि उत्तर प्रदेश में यह केवल 1 प्रतिशत है। इसके बावजूद नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानें महंगी होना चिंता का विषय है।उन्होंने मुख्यमंत्री से किराए और कनेक्टिविटी की समीक्षा कर यात्रियों के हित में जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल