लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता
पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर टोला बनकटवा निवासीनी कल्याणी पुत्री जयहिंद (14 वर्ष ) की 13 अप्रैल 2026 को देर सायं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खजुरिया में साँप के काटने से मौत हो गई थी। जिसके परिजनों को सोमवार को विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी एवं एसडीएम नवीन कुमार ने शासन के तरफ से चार लाख रुपये अहेतुक सहयोग किया।
लक्ष्मीपुर क्षेत्र में एक दुखद घटना के बाद जनप्रतिनिधि द्वारा संवेदनशील पहल देखने को मिली। कस्तूरबा विद्यालय में अध्ययनरत छात्रा कल्याणी की सर्पदंश से हुई असामयिक मृत्यु के उपरांत क्षेत्रीय विधायक ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विधायक ने शोक संतप्त परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।
ज्ञात हो कि कल्याणी फरेंदा के खजुरिया स्थित कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। कुछ दिन पूर्व सर्पदंश की घटना में उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।इस अवसर पर भाजपा नेता हरिकेश चंद पाठक, चंद्रप्रकाश मिश्रा, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।






