Home / Uncategorized / सिलीगुड़ी में ममता बनर्जी के खिलाफ FIR, 2025 में ‘सनातन धर्म’ को गंदा बोला था

सिलीगुड़ी में ममता बनर्जी के खिलाफ FIR, 2025 में ‘सनातन धर्म’ को गंदा बोला था

 

सिलीगुड़ी

ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में FIR दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 31 मार्च 2025 को कोलकाता में आयोजित ईद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सनातन और हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। विवादित बयान में ‘गंदा धर्म’ जैसे शब्द इस्तेमाल करने का आरोप है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कही गई है।

यह शिकायत वकील रिंकी चटर्जी सिंह ने दर्ज कराई है। उनका कहना है कि इस बयान से हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है और मामले में कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेता पहले भी हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं। रिंकी चटर्जी सिंह ने दावा किया कि उन्होंने 2025 में भी शिकायत करने की कोशिश की थी, लेकिन तब उनकी बात नहीं सुनी गई। मामले पर ममता बनर्जी की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल