Home / अपराध / 10 किलो गांजे के साथ भाजपा के नामित सभासद रवि गुप्ता गिरफ्तार

10 किलो गांजे के साथ भाजपा के नामित सभासद रवि गुप्ता गिरफ्तार

 

हर्रैया

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हर्रैया पुलिस ने भाजपा के नामित सभासद रवि गुप्ता को कथित तौर पर 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर रवि गुप्ता को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 किलो गांजा बरामद होने का दावा किया गया। बरामद मादक पदार्थ को सील कर दिया गया है। पुलिस अब गांजे की कीमत, उसके स्रोत और इसे कहां खपाया जाना था, इसकी जानकारी जुटा रही है।

पूछताछ के दौरान पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी हो सकता है।

रवि गुप्ता के भाजपा के नामित सभासद होने की जानकारी सामने आने के बाद उनकी गिरफ्तारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल