Home / सामाजिक / 300 करोड़ पार पहुंची ‘हनुमान अंश’, यूपी में टैक्स फ्री के फैसले का इंतजार

300 करोड़ पार पहुंची ‘हनुमान अंश’, यूपी में टैक्स फ्री के फैसले का इंतजार

 

नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित फिल्म को उत्तराखंड में मिल चुका है टैक्स फ्री का दर्जा, यूपी में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं

लखनऊ

संत एवं आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी हनुमान भक्ति पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। करीब दो करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की वैश्विक कमाई 300 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

फिल्म की कहानी नीम करौली बाबा के आध्यात्मिक जीवन, सेवा और भक्ति से प्रेरित है। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के चित्रकूट समेत कई स्थानों पर हुई है। ऐसे में प्रदेश में इसे टैक्स फ्री किए जाने की मांग भी उठ रही है। मेरठ के मेयर हरिकांत अहलूवालिया और भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य विनीत मिश्र समेत कई लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फिल्म को टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया है।

बताया जा रहा है कि फिल्म की टीम ने सितंबर की शुरुआत में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी। इसके बाद प्रदेश में फिल्म को करमुक्त किए जाने की चर्चा तेज हुई, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई सरकारी आदेश या औपचारिक घोषणा सार्वजनिक नहीं हुई है।

उत्तराखंड में मिल चुका है टैक्स फ्री का दर्जा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांच सितंबर को देहरादून के एक सिनेमाघर में फिल्म देखने के बाद इसे राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी। सरकार ने बाद में सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में फिल्म से संबंधित सेवाओं पर राज्य जीएसटी की प्रतिपूर्ति का निर्णय भी लिया।

फिल्म की सफलता के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी इसे टैक्स फ्री किए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। हालांकि, प्रदेश सरकार की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक कारण या निर्णय सार्वजनिक नहीं किया गया है। ऐसे में फिल्म के प्रशंसकों की नजर अब सरकार के अगले कदम पर है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल