लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट
समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की,लेकिन इस सूची में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव और प्रो. रामगोपाल यादव का नाम शामिल नहीं है। इसको लेकर सपा के अंदर फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है।हो भी क्यो न पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव दोनों ही इस बार चुनाव प्रचार में सक्रिय नहीं रहना चाहते थे, इसलिए उनके नाम सूची में शामिल नहीं किए गए।जबकि राजनीतिक गलियारों में इसे अखिलेश और शिवपाल के बीच बढ़ती दूरी के संकेत के रूप को बता रहा है।
सैफई में हाल ही में हुए एक पारिवारिक कार्यक्रम में भी दोनों नेताओं के बीच दूरी साफ नजर आई थी।उस समय भी चर्चा थी कि सपा परिवार में सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा है।
वही विहार में चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची से शिवपाल और रामगोपाल के न होने से यह कयास और तेज हो गए हैं कि सपा परिवार में रिश्तों की दरार अभी पूरी तरह भरी नहीं है।





