Home / अपराध / जंगल में चराने गईं पांच भैंसें लापता, पशुपालक परेशान

जंगल में चराने गईं पांच भैंसें लापता, पशुपालक परेशान

महरागंज 

क्षेत्र के जगपुर गांव निवासी एक पशुपालक की पांच भैंसें जंगल में चराने के दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं। काफी तलाश के बाद भी भैंसों का कोई सुराग नहीं लगने से पशुपालक और उसके परिजन चिंतित हैं।

जानकारी के अनुसार जगपुर निवासी रामरेखा प्रतिदिन की तरह अपनी भैंसों को चराने के लिए जंगल क्षेत्र में ले गए थे। शाम तक जब पांच भैंसें वापस नहीं लौटीं तो उन्होंने आसपास के जंगलों और गांवों में उनकी खोजबीन शुरू की। परिजनों व ग्रामीणों की मदद से देर शाम तक तलाश की गई, लेकिन भैंसों का कोई पता नहीं चल सका।

रामरेखा ने आशंका जताई है कि भैंसें जंगल में भटक गई हैं या फिर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ले जाई गई हों। उन्होंने ग्रामीणों से भी भैंसों की तलाश में सहयोग की अपील की है।

ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से पशुओं के गायब होने की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। पशुपालक ने संबंधित अधिकारियों और पुलिस को मामले की जानकारी देकर भैंसों की बरामदगी की मांग की है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल