नयी दिल्ली

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन हो गया है। वह 49 वर्ष के थे। अमेरिका में स्कीइंग के दौरान हुए एक हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

इस दुखद घटना से अनिल अग्रवाल और उनका परिवार गहरे शोक में है। अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए इसे अपने जीवन का “सबसे काला दिन” बताया है। उन्होंने लिखा, “मेरा अग्निवेश, मेरा 49 साल का बेटा, आज हमारे बीच नहीं रहा। एक बाप के कंधे पर बेटे की अर्थी जाए, इससे बुरा और क्या हो सकता है। अग्निवेश अपने दोस्त के साथ अमेरिका में स्कीइंग करने गया था। वहां एक्सीडेंट हो गया। वह माउंट सिनाई हॉस्पिटल, न्यूयॉर्क में ठीक हो रहा था। हमें लगा सब ठीक हो जाएगा… लेकिन अचानक कार्डियक अरेस्ट हो गया और हमारा बच्चा हमें छोड़कर चला गया।”

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल