कोलकाता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर एक वीडिया शेयर कर कहा कि उनकी पार्टी 294 विधानसभा सीटों में से 226 सीटें जीतने वाली है।
बुधवार को आए एग्ज़िट पोल्स में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिखाई गई है। इसपर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “एग्ज़िट पोल के अनुमान बीजेपी के इशारे पर प्रसारित किए गए हैं ताकि टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा, “हम ‘मां, माटी, मानुष’ की सरकार बना रहे हैं. जय बांग्ला। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों का नतीजे चार मई को आने वाले हैं।






