Home / Uncategorized / स्वगणना को लेकर लक्ष्मीपुर ब्लॉक सभागार में प्रधान व सचिवों को दिया गया प्रशिक्षण

स्वगणना को लेकर लक्ष्मीपुर ब्लॉक सभागार में प्रधान व सचिवों को दिया गया प्रशिक्षण

लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन 

विकास खंड के सभागार कक्ष में ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को ‘स्वगणना 2027’ की बारीकियों और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया।कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय यादव ने कहा कि स्वगणना अभियान को सफल बनाने में ग्राम प्रधानों और सचिवों की भूमिका सबसे अहम है।

उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि वे धरातल पर जाकर पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आंकड़ों का संकलन करें ताकि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके।इस दौरान पंचायत सचिव अखंड प्रताप सिंह, विवेक पटेल, शिवसागर पाण्डेय, प्रमोद यादव, बृजेश यादव, अखिलेश प्रजापति, हरिशंकर साहनी सहित भारी संख्या में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक और ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल