महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
ग्राम सभा कोटकम्हरिया में खाद गड्ढा की भूमि को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार को नौतनवा तहसील के राजस्व विभाग की टीम ने करीब चार माह बाद पैमाइश की।यह कार्रवाई एडीएम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई।मामला ग्राम सभा की आराजी संख्या 663, रकबा 0.012 हेक्टेयर भूमि से जुड़ा है, जिसे खाद गड्ढा की भूमि बताया जा रहा है। विवाद को लेकर मामला अपीलीय न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय ने राजस्व विभाग को विधिवत जांच कर नजरी नक्शा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।
सोमवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सीमांकन करते हुए अभिलेखों का मिलान किया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे। पैमाइश के दौरान गांव में काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही और पूरे घटनाक्रम पर लोगों की नजर बनी रही।हल्का लेकपाल अंजनी पांण्डेय ने बताया कि मौके की जांच रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।






