Home / Uncategorized / महराजगंज में एग्रीजंक्शन योजना शुरू, कृषि स्नातकों को मिलेगा स्वरोजगार का सुनहरा अवसर-30 मई तक होंगे ऑनलाइन आवेदन, जिले में खुलेंगे 12 एग्रीजंक्शन केंद्र

महराजगंज में एग्रीजंक्शन योजना शुरू, कृषि स्नातकों को मिलेगा स्वरोजगार का सुनहरा अवसर-30 मई तक होंगे ऑनलाइन आवेदन, जिले में खुलेंगे 12 एग्रीजंक्शन केंद्र

 

महराजगंज

जनपद के कृषि स्नातक एवं परास्नातक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना (एग्रीजंक्शन) के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उपनिदेशक कृषि संजीव पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत किसानों को “वन स्टॉप शॉप” की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जहां बीज, उर्वरक, कीटनाशक, जैव उर्वरक, माइक्रोन्यूट्रिएंट, वर्मी कम्पोस्ट, कृषि यंत्र और कृषि संबंधी सलाह एक ही स्थान पर मिलेगी। इसके लिए जिले में कुल 12 एग्रीजंक्शन केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिनमें 3 शहरी और 9 ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होंगे।

उपनिदेशक कृषि ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्रीजंक्शन लिंक के माध्यम से 30 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया जिला स्तरीय समिति द्वारा पूरी की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन

योजना के तहत महराजगंज जिले के बेरोजगार कृषि स्नातक, कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक आवेदन के पात्र होंगे। इसके अलावा उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध उत्पादन, पशु चिकित्सा एवं मुर्गी पालन जैसे सहबद्ध विषयों में ICAR या UGC से मान्यता प्राप्त डिग्रीधारी अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे।

आयु सीमा और प्राथमिकता

आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। चयन में अधिक आयु वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।विभाग के अनुसार अभ्यर्थी केवल उसी विकास खंड के लिए आवेदन कर सकेगा, जहां का वह मूल निवासी है।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी उप कृषि निदेशक कार्यालय, महराजगंज से संपर्क कर सकते हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल