हमीरपुर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित निषाद पार्टी की कार्यकर्ता बैठक में उन्होंने कहा कि “PDA” के नाम पर पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी केवल तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है और वास्तविक सामाजिक न्याय के मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है। संजय निषाद ने कहा कि निषाद, मझवार, गोंड और खरवार जैसी वंचित जातियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए उनकी पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है।
कैबिनेट मंत्री ने आरक्षण के मुद्दे पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का प्रावधान नहीं है। उन्होंने दावा किया कि डा अम्बेडकर भी धर्म आधारित आरक्षण के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोगों को देश की परंपराओं, संविधान और व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए।
बैठक के दौरान संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक न्याय और अधिकार पहुंचाने के संकल्प के साथ काम कर रही है।







