Home / Uncategorized / लक्ष्मीपुर में एनसीडी कैंप का आयोजन, सैकड़ों मरीजों की हुई बीपी व शुगर की जांच

लक्ष्मीपुर में एनसीडी कैंप का आयोजन, सैकड़ों मरीजों की हुई बीपी व शुगर की जांच

 

लक्ष्मीपुर महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

लक्ष्मीपुर क्षेत्र में एनसीडी (NCD Screening) कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई। कैंप में सैकड़ों मरीजों के रक्तचाप (बीपी) एवं रक्त शर्करा (शुगर) की नि:शुल्क जांच की गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आयोजित इस शिविर में लोगों को गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं हृदय रोगों के प्रति जागरूक भी किया गया। जांच के दौरान जिन लोगों में बीपी या शुगर का स्तर सामान्य से अधिक पाया गया, उन्हें आगे उपचार एवं नियमित जांच कराने की सलाह दी गई।

कैंप में उपस्थित चिकित्सकों ने बताया कि बदलती जीवनशैली के कारण मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। समय-समय पर जांच कराने से इन रोगों का प्रारंभिक अवस्था में पता लगाया जा सकता है और गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से दूर-दराज क्षेत्रों के लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो जाती हैं। शिविर के सफल संचालन में स्वास्थ्य कर्मियों का योगदान रहा।

कैंप में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्राप्त किया। स्वास्थ्य विभाग ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित करने की बात कही।इस दौरान डा जयनेद्र,आदित्य त्रिपाठी,पवन पांण्डेय,जितेंद्र,प्रतिमा चौरशिया,विनय पांडेय,दुर्गेश,अर्चना,सचित्र श्रीवास्तव,मुकेश कुमार;सत्यपाल,महेश,प्रभु मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल