गाजीपुर
बिंदु होटल के मालिक आलोक राय उर्फ डब्लू के पुत्र विनीत राय हत्याकांड में वांछित एक लाख रुपये के इनामी आरोपी कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद बुधवार देर शाम पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था स्थित पौहारी बाबा आश्रम के पास पुलिस और स्वाट टीम ने घेराबंदी की। आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा गोली लगने से घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में कमलेश चौधरी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि आरोपी विनीत राय हत्याकांड में नामजद था और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है,



