Home / सामाजिक / डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर हुआ पौधरोपण, बांटे गए पौधे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर हुआ पौधरोपण, बांटे गए पौधे

 

लक्ष्मीपुर से करूणेश पांण्डेय 

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को ग्राम लक्ष्मीपुर कैथवलिया स्थित पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी लक्ष्मीपुर वी.पी. शर्मा की उपस्थिति में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि दिनेश त्रिपाठी, एसएसबी जोगियाबाड़ी की टीम, वन विभाग के कर्मियों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को वृक्षों के महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधों का वितरण भी किया गया।

अधिकारियों ने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करने का भी आह्वान किया, ताकि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक योगदान दिया जा सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल