Home / सामाजिक / बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बैठक आयोजित

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बैठक आयोजित

 

 

लक्ष्मीपुर से करूणेश पांण्डेय 

विकास खंड लक्ष्मीपुर के ग्राम पंचायत थरौली बुजुर्ग में एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं स्कूल से बाहर बालिकाओं के पुनः नामांकन के लिए पंचायत बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों को बेटियों की शिक्षा के महत्व और नामांकन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के प्रति जागरूक किया गया।

समाजसेवी बदरुद्दीन सिद्दीकी, प्रधानाध्यापक शिवेंद्र चौधरी,आशा कार्यकर्ता,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत सहायक तथा अभिभावकों सहित करीब 65 लोगों ने भाग लिया। बैठक में जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई।

प्रधानाध्यापक शिवेंद्र चौधरी ने कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज की प्रगति की आधारशिला है और विद्यालय की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर सेराज अहमद ने सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए बच्चों की नियमित पढ़ाई पर जोर दिया। संस्था की फील्ड कोऑर्डिनेटर रेनू यादव ने बताया कि हर स्कूल से बाहर बालिका को शिक्षा से जोड़ने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल