Home / प्रशासनिक / किसान से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, चकबंदी लेखपाल अनिल पांडेय को डीडीसी ने किया निलंबित

किसान से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, चकबंदी लेखपाल अनिल पांडेय को डीडीसी ने किया निलंबित

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

लक्ष्मीपुर क्षेत्र में किसान से कथित रूप से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के मामले में एडीएम न्यायिक नवीन गोयल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी लेखपाल अनिल पांडेय को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला चकबंदी अधिकारी ने जांच के आदेश दिए थे। प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर लेखपाल अनिल पांडेय के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। किसानों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए दोषी कर्मियों पर कठोर दंड देने की बात कही है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल