कोल्हुई से विनोद दूबे
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैनहवा में बैट्री चार्ज हेतु लगाये गए ई रिक्शे में करंट उतरने से एक महिला की मौत होने का मामला प्रकाश में है ।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मैनहवां निवासी शांति देवी पत्नी रामसुभग उम्र लगभग 55 वर्ष रोज की भांति बुद्धवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पशुओं को चारा डालने जा रही थी कि इसी बीच घर के बगल रास्ते में चार्जिंग हेतु खड़े ई रिक्शा के सम्पर्क में आने से मौके पर ही मौत हो गई ।
पीआरवी द्वारा सूचना मिलने पर उप निरीक्षक राजीव सिंह मय हमराही मौके पर पहुंचे और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गए इस सम्बंध में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि चार्ज हो रहे ई रिक्शे के सम्पर्क में आने से मैनहवा निवासी शांति देवी की मौत हो गई है ।आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा कर पोष्टमार्टम हेतु भेंज दिया गया और ई रिक्शा को कब्जे में ले लिया गया है ।







