Home / सामाजिक / ललाइन पैसिया में जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का भव्य स्वागत

ललाइन पैसिया में जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का भव्य स्वागत

 

लक्ष्मीपुर महराजगंज  से श्रीनरायन गुप्ता 

ललाइन पैसिया गांव में सोमवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आगमन पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने उनका अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर शंकराचार्य ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सत्य, सेवा, सदाचार और मानवता का पालन भी उसका अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति, संस्कारों और नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा समाज में सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।

शंकराचार्य के दर्शन के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और वातावरण भक्तिमय बना रहा। लोगों ने उनके आशीर्वाद से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

कार्यक्रम में छोटन गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, रमेश तिवारी, कमलेश यादव, विनीत सिंह, विजय मिश्र, रामप्रकाश मिश्र, राकेश तिवारी, नीरज शुक्ल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, युवा और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल