Home / राजनीत / रुद्रपुर शिवनाथ में जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत, सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का दिया संदेश

रुद्रपुर शिवनाथ में जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत, सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का दिया संदेश

 

लक्ष्मीपुर (महराजगंज) से श्रीनरायन गुप्ता 

रुद्रपुर शिवनाथ गांव में सोमवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आगमन पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने उनका अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

अपने संबोधन में जगद्गुरु शंकराचार्य ने सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए कहा कि धर्म केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि सत्य, सेवा, सदाचार और मानवता के मार्ग पर चलना ही उसका वास्तविक स्वरूप है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति, संस्कारों और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने तथा समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।

शंकराचार्य के दर्शन के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनीत सिंह, ग्राम प्रधान बबलू उपाध्याय, किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा, किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव राकेश त्रिपाठी, राम प्रताप सिंह, सहजाद, मनीष वर्मा, सुधीर सहानी, सर्वजीत मद्धेशिया, डॉ. दिनेश वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल