लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता
विकास खंड लक्ष्मीपुर की ग्राम पंचायत अमवा करैलिया में शनिवार को आयोजित सहभोज कार्यक्रम के दौरान आगामी पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों और प्रमुख लोगों ने आपसी सहयोग व तालमेल के साथ चुनाव लड़ने पर सहमति जताई।
इस दौरान वर्तमान ग्राम प्रधान संतलाल वरूण,पूर्व प्रधान प्रत्याशी राधेश्याम यादव,पूर्व प्रधान प्रत्याशी रामसेवक वरूण तथा अबरार सिद्दीकी सहित अन्य लोगों ने पंचायत चुनाव में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गांव के विकास और सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारी की जाएगी।
सहभोज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने संगठन को मजबूत करने और गांव के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चुनाव लड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई और सभी ने मिलकर सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया।







