Home / राजनीत / आजमगढ़ के वरिष्ठ विधायक आलम बदी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर  

आजमगढ़ के वरिष्ठ विधायक आलम बदी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर  

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी सादगी, ईमानदार छवि और जनसेवा के लिए पहचान रखने वाले वरिष्ठ नेता एवं कई बार के विधायक रहे आलम बदी का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समर्थकों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे जनपक्षधर राजनीति की बड़ी क्षति बताया।

आलम बदी को प्रदेश के उन चुनिंदा नेताओं में गिना जाता था, जिनकी पहचान सादगी और स्वच्छ सार्वजनिक जीवन के लिए थी। कई बार विधायक रहने के बावजूद उन्होंने कभी संपत्ति अर्जित नहीं की। बताया जाता है कि उनके पास आज भी पैतृक मकान के अलावा कोई अन्य निजी संपत्ति नहीं थी, जो उनकी ईमानदार राजनीतिक छवि का प्रतीक माना जाता रहा।

उन्होंने लंबे समय तक जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम किया। उनके निधन पर समर्थकों और स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश ने एक सच्चे, ईमानदार और जनसेवा को समर्पित जनप्रतिनिधि को खो दिया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल