Home / राजनीत / प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति से मिले देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के पदाधिकारी, सौंपा मांग पत्र  

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति से मिले देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के पदाधिकारी, सौंपा मांग पत्र  

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव के गोरखपुर आगमन के अवसर पर देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र राव एवं उपाध्यक्ष महेन्द्र जायसवाल ने बुधवार को भेंट कर देवदह एवं रामग्राम के समग्र विकास से संबंधित मांग पत्र सौंपा। इस दौरान समिति की ओर से प्रमुख सचिव को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।

भेंटवार्ता के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने देवदह और रामग्राम को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों के संरक्षण तथा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न मांगों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इन स्थलों का बौद्ध धर्म एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत में विशेष महत्व है, इसलिए इनके विकास के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर उप निदेशक पर्यटन गोरखपुर श्री आर.पी. यादव तथा जिला सूचना एवं पर्यटन अधिकारी महराजगंज भी उपस्थित रहे। प्रमुख सचिव ने समिति की ओर से प्रस्तुत मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि देवदह एवं रामग्राम के विकास से संबंधित प्रस्तावों पर विभागीय स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी, ताकि क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से नई पहचान मिल सके। उन्होंने समिति के कार्यों की सराहना भी किया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल