वाराणसी
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. जयनाथ मिश्रा एडवोकेट के नेतृत्व में रविवार को उत्तरी विधानसभा के खजरी मंडल स्थित वार्ड संख्या 30 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
कार्यक्रम के बाद भाजपा की ओर से निर्धारित आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। डॉ. जयनाथ मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर पूरी मुस्तैदी से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस दौरान डॉ. इंद्रजीत पांडेय, इंजीनियर रवि मिश्रा, ताना मिश्रा, रविंद्र कुमार सिंह, डॉ. पीके तिवारी, मोहन यादव, समारोह राम, मोहम्मद फारूक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






