Home / न्याय पालिका / 30 साल बाद जेल से निकला नरसंहार का दोषी, स्वागत के वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद

30 साल बाद जेल से निकला नरसंहार का दोषी, स्वागत के वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद

 

आगरा

मेरठ के बहुचर्चित भीकुंड-इकवारा नरसंहार मामले में करीब तीन दशक की सजा पूरी कर जेल से बाहर आए दोषी श्रीराम जाटव के स्वागत का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित स्वागत कार्यक्रम के दौरान तेज आवाज में एक विवादित गाना बजता सुनाई दे रहा है। इसके बोल को लेकर अब पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

श्रीराम जाटव को वर्ष 1996 में हस्तिनापुर क्षेत्र के भीकुंड-इकवारा गांवों में हुए नरसंहार मामले में दोषी ठहराया गया था। अदालत से सजा मिलने के बाद उसे आगरा सेंट्रल जेल में रखा गया था। करीब 30 वर्ष की सजा पूरी करने के बाद हाल में उसकी जेल से रिहाई हुई।रिहाई के बाद उसके समर्थकों की ओर से स्वागत किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसी दौरान बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया, जिसमें विवादित गीत सुनाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया।आगरा पुलिस अब वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया था और इसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं। अधिकारियों के मुताबिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।नरसंहार का यह मामला तीन दशक बाद भी क्षेत्र के चर्चित आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। ऐसे में दोषी की रिहाई के बाद सामने आए स्वागत के वीडियो ने एक बार फिर पुराने मामले को चर्चा में ला दिया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल