Home / शिक्षा / UGC के नए रेगुलेशन के विरोध में आगरा में प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद लाठीचार्ज

UGC के नए रेगुलेशन के विरोध में आगरा में प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद लाठीचार्ज

 

आगरा

UGC के नए रेगुलेशन के विरोध में मंगलवार को आगरा में सवर्ण समाज और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 300 प्रदर्शनकारी रैली के रूप में SDM कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोकने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया।

बताया गया कि पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। इसी दौरान भीड़ के बीच एक इंस्पेक्टर गिर गए। भीड़ से बचने के लिए वह पास स्थित अधिवक्ताओं के चैंबर में चले गए।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर भगदड़ और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रदर्शनकारी UGC के नए नियमों का विरोध कर रहे थे। उनका आरोप था कि नए रेगुलेशन से उनके हित प्रभावित होंगे। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर विरोध जताया। प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के चलते क्षेत्र में कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल