Home / शिक्षा / BSF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अव्यवस्थाओं पर भड़के अभ्यर्थी, केंद्र में तोड़फोड़ के बाद परीक्षा रद्द

BSF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अव्यवस्थाओं पर भड़के अभ्यर्थी, केंद्र में तोड़फोड़ के बाद परीक्षा रद्द

 

कानपुर

चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर स्थित एमडी इन्फोटेक परीक्षा केंद्र पर बुधवार को बीएसएफ कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती परीक्षा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। तकनीकी दिक्कतों, परीक्षा केंद्र की कथित अव्यवस्थाओं और बिना पर्याप्त जांच के अभ्यर्थियों को प्रवेश दिए जाने के आरोपों को लेकर परीक्षार्थियों का आक्रोश फूट पड़ा। देखते ही देखते केंद्र पर तोड़फोड़ शुरू हो गई। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद अधिकारियों के हस्तक्षेप से परीक्षा रद्द कर दी गई

अभ्यर्थियों का आरोप है कि पहली पाली की परीक्षा शुरू होने के बाद करीब 40 मिनट तक कंप्यूटर सिस्टम काम नहीं करते रहे। सिस्टम चालू होने के बाद भी कई कंप्यूटरों के की-बोर्ड और माउस खराब रहे, जबकि केवल सीपीयू चालू था। इसके अलावा परीक्षा कक्ष में बिजली की समस्या के कारण पंखे और लाइट बंद रहे। बारिश और उमस के बीच अभ्यर्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मुंबई से परीक्षा देने पहुंची अभ्यर्थी शालिनी बागुन ने आरोप लगाया कि केंद्र पर पर्याप्त जांच के बिना ही कई परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। इसको लेकर अभ्यर्थियों ने केंद्र प्रबंधन से जवाब मांगा, लेकिन संतोषजनक समाधान नहीं मिलने पर विवाद बढ़ गया।

हंगामे की सूचना पर एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को शांत कराने का प्रयास किया। परीक्षार्थी नई परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक चले गतिरोध के बाद बीएसएफ और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल