Home / राज्य / नौतनवा बचपन स्कूल के बच्चो ने विद्यालय परिवार संग दिवाली किया सेलीब्रेट

नौतनवा बचपन स्कूल के बच्चो ने विद्यालय परिवार संग दिवाली किया सेलीब्रेट

नौतनवा से श्रीनरायन गुप्ता 

नौतनवा के बचपन स्कूल के बच्चों ने विद्यालय परिवार के साथ दीपावली का पर्व सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर बच्चों को कई ज्ञानवर्धक बातें बताई गई। बच्चों को स्वच्छ व प्रकाश वाली दिवाली के लिये प्रेरित किया गया ।बच्चों को इको फ्रेंडली दिवाली के बारे में बताया गया है।बच्चों को दिवाली क्यों मनाते है कहानी के द्वारा बताया गया। सभी ने माँ सरस्वती, माँ लक्ष्मी और गणेश जी की अराधना की और उनका आशीष लिया।बच्चों ने अपने नन्हे हाथो से अपनी अपनी क्लास को साफ किया और अपनी चीज़ो को सही तरीके से रखना सीखा।

बच्चों ने अपनी अपनी क्लास के लिये अपने टीचर्स की हेल्प से क्राफ्ट वर्क सीखा और किया।डायरेक्टर अंजली ने सभी को पर्व की बधाई दी और सभी को प्रदुषण मुक्त दिवाली मनाने के लिये प्रेरित किया।बच्चों ने स्लोगन्स के द्वारा प्रदुषण मुक्त दिवाली की अपील की- नो टू क्रैकर्स, नो टू पोल्लुशन, लेटस लाइट लाइवस नॉट पोल्लुट the skies, this दिवाली स्प्रेड ऑक्सीजन नॉट स्मोक,सेफ दिवाली पर सब ने मिठाई खाया और खिलाया।बच्चों को बड़ो का सम्मान, छोटो को साथ,सहयोग और स्नेह, दुसरो की मदत, शेयर करना आदि के बारे में भी बताया गया है।

डायरेक्टर अंजली ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चे अपनी संस्कृति और सभ्यता को समझते है, अपने मोरल वैल्यूज को डेवलप करते है, एक अच्छा इंसान बनने की राह से अवगत होते है, टीम वर्क, हेल्प करना,शेयर करना आदि सीखते है।

बच्चों में तेजस्वीनी, श्रेया, सूर्यांश, इशविका, गुरलीन, अद्विका, रियान, सामर्थ, प्रियांश, चित्रा, इशिका, सानवी, आशुतोष,ऐशनी, आयुष, तृषा, प्रिशा, प्रशांत, वेदिका, विश्रुत आदि थे।टीचर्स में मोनिका, वैष्णवी, तेजस्वी, मनिता, प्रियंका, ईशा, अंजली, प्रीती, अंशिका, इशिता, श्रद्धा और रिंकल थे 1 डायरेक्टर ने सभी को दिवाली विश किया और इको – फ्रेंडली, सेफ, स्वीट, हैप्पी एंड बचपन वाली दिवाली का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल