Home / सामाजिक / सीएम योगी से मिली ‘हनुमान अंश’ की टीम, फिल्म के दृश्य देख की सराहना  

सीएम योगी से मिली ‘हनुमान अंश’ की टीम, फिल्म के दृश्य देख की सराहना  

 

लखनऊ

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। टीम में निर्माता, निर्देशक और प्रमुख कलाकार शामिल रहे। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और मुख्य अभिनेता शोभिनव ने मुख्यमंत्री को फिल्म के विषय और इसकी आध्यात्मिक पृष्ठभूमि की जानकारी दी।

इस दौरान सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और नाथ संप्रदाय से जुड़े फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्य भी देखे। निर्देशक ने बताया कि फिल्म में संत बाबा नीब करौरी और नाथ संप्रदाय के सिद्ध संतों की ऐतिहासिक मुलाकातों का विशेष चित्रण किया गया है। फिल्म बाबा नीब करौरी की हनुमान भक्ति और उनके जीवन पर आधारित है।

मुख्यमंत्री ने फिल्म और कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए टीम को शुभकामनाएं दीं। टीम के मुताबिक, कम बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल