Home / सामाजिक / तीन माह बाद लक्ष्मीपुर सीएचसी में फिर शुरू हुआ सिजेरियन ऑपरेशन स्त्रीरोग विशेषज्ञ की तैनाती से मिली सुविधा, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

तीन माह बाद लक्ष्मीपुर सीएचसी में फिर शुरू हुआ सिजेरियन ऑपरेशन स्त्रीरोग विशेषज्ञ की तैनाती से मिली सुविधा, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

लक्ष्मीपुर महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता

ग्राम कोटकम्हरिया के टोला पतरिहवां निवासी शेषनाथ की 24 वर्षीय पत्नी वंदना को बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर स्वजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने सिजेरियन प्रसव की आवश्यकता बताई। महिला सर्जन डा. कविता अग्रवाल ने प्रसुता को भर्ती कर उपचार शुरू किया। दोपहर में चिकित्सकीय टीम ने सफलतापूर्वक सिजेरियन ऑपरेशन किया। वंदना ने स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। यह उनका पहला बच्चा है। पुत्र प्राप्ति की जानकारी मिलते ही स्वजन में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने चिकित्सकीय टीम का आभार जताया।

सीएचसी अधीक्षक डा. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि स्त्रीरोग विशेषज्ञ की तैनाती के बाद सीएचसी में सिजेरियन ऑपरेशन के साथ गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जांच और उपचार की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है। इससे उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि समय पर सुरक्षित प्रसव की सुविधा मिलने से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को काफी लाभ होगा और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल