Home / राजनीत / आकाश आनंद के लिए ससुर अशोक सिद्धार्थ ने छोड़ी राजनीति, बोले- बहनजी के लिए जान भी दे सकता हूं

आकाश आनंद के लिए ससुर अशोक सिद्धार्थ ने छोड़ी राजनीति, बोले- बहनजी के लिए जान भी दे सकता हूं

 

लखनऊ

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति और सामाजिक जीवन से संन्यास लेने का ऐलान किया है। उन्होंने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि वह तत्काल प्रभाव से राजनीतिक और सामाजिक जीवन से अलग हो रहे हैं। उन्होंने मायावती के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए कहा कि उनका जीवन ‘बहनजी’ का ऋणी है। उनके लिए राजनीति छोड़ना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने यहां तक कहा कि वह बहनजी के लिए अपनी जान भी दे सकते हैं।

दरअसल, आकाश आनंद को बसपा में दोबारा सक्रिय भूमिका सौंपे जाने से पहले मायावती ने उनके सामने उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ के सक्रिय राजनीति से अलग होने की शर्त रखी थी। इसके बाद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है।

अशोक सिद्धार्थ लंबे समय तक बसपा से जुड़े रहे और मायावती के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती थी। आकाश आनंद के राजनीतिक सफर में भी उनकी भूमिका अहम मानी जाती रही है। उनके राजनीति से हटने के बाद आकाश आनंद की बसपा में सक्रिय वापसी का रास्ता साफ होने की चर्चा तेज हो गई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल