Home / राजनीत / आधार-पैन की कॉपी से करा दी बाइक फाइनेंस, पांच साल बाद खुला राज  

आधार-पैन की कॉपी से करा दी बाइक फाइनेंस, पांच साल बाद खुला राज  

 

हाथरस(सिकंदराराऊ)

गांव टोगलपुर निवासी हरी सिंह के आधार और पैन कार्ड की प्रतियों का दुरुपयोग कर उनके नाम पर बाइक फाइनेंस कराने का मामला सामने आया है। करीब पांच साल बाद इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हरी सिंह के मुताबिक, करीब पांच वर्ष पहले दस्तावेज ठीक कराने के दौरान किसी व्यक्ति ने उनके आधार और पैन कार्ड की प्रतियां अपने पास रख ली थीं। आरोप है कि इन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बाइक एजेंसी के मैनेजर से कथित मिलीभगत कर उनके नाम पर बाइक फाइनेंस करा दी गई और बाइक एक महिला को दे दी गई।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने बाइक फाइनेंस कराने के लिए एजेंसी को अपने दस्तावेज नहीं दिए थे। हाल ही में गांव अगसौली स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में ऋण लेने पहुंचे तो बैंक में उन्हें कर्जदार और डिफॉल्टर बताया गया। इसके बाद उन्हें अपने नाम पर बाइक फाइनेंस होने की जानकारी हुई।

हरी सिंह ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल