Home / राजनीत / जंतर-मंतर प्रदर्शन में पुलिस पर यौन हमले के आरोप, क्राइम ब्रांच करेगी जांच  

जंतर-मंतर प्रदर्शन में पुलिस पर यौन हमले के आरोप, क्राइम ब्रांच करेगी जांच  

 

नई दिल्ली।

जंतर-मंतर पर शनिवार को केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दो महिला पत्रकारों और एक प्रदर्शनकारी युवती ने पुलिसकर्मियों पर यौन हमले के आरोप लगाए। एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया कि आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने के दौरान एसीपी विवेक भगत ने उनके सीने पर हाथ मारा और धक्का देकर वहां से चले गए। वहीं, एक वरिष्ठ महिला पत्रकार और एक प्रदर्शनकारी युवती ने भी दिल्ली पुलिस के कर्मियों पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। तीनों महिलाओं ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में शिकायतें दी हैं। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, शिकायतें ले ली गई हैं और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपों पर एसीपी विवेक भगत से प्रतिक्रिया मांगी गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। दिल्ली पुलिस ने एक्स पर बताया कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल