Home / राजनीत / सीएनजी के साथ पेट्रोल-डीजल भी महंगा, वाहन चालकों पर बढ़ा खर्च

सीएनजी के साथ पेट्रोल-डीजल भी महंगा, वाहन चालकों पर बढ़ा खर्च

 

लखनऊ

त्योहारी सीजन के बीच वाहन चालकों को ईंधन की बढ़ी कीमतों का झटका लगा है। लखनऊ समेत कई शहरों में सीएनजी के दाम बढ़ा दिए गए हैं। वहीं, नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। इससे निजी वाहन चालकों के साथ परिवहन क्षेत्र पर भी अतिरिक्त खर्च का दबाव बढ़ने की संभावना है।

ग्रीन गैस की ओर से लखनऊ में सीएनजी की कीमत में दो रुपये प्रति किलो की वृद्धि की गई है। इसके बाद यहां सीएनजी 105 रुपये से बढ़कर 107 रुपये प्रति किलो हो गई है। आगरा और उन्नाव में भी सीएनजी दो रुपये प्रति किलो महंगी हुई है। अयोध्या और सुल्तानपुर में उपभोक्ताओं को सबसे अधिक राहत नहीं मिली, बल्कि यहां सीएनजी के दाम 3.25 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए हैं। नई दरें रविवार सुबह से प्रभावी होंगी।

दूसरी ओर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में पांच रुपये और डीजल में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। कंपनी की नई दरें तीन अक्टूबर 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। यह संशोधित कीमतें देशभर में कंपनी के करीब 7,108 पेट्रोल पंपों पर लागू की गई हैं।

दिल्ली में नायरा के पेट्रोल की कीमत बढ़कर 107.12 रुपये और डीजल की कीमत 98.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ने से रोजाना वाहन चलाने वालों के बजट पर सीधा असर पड़ने की आशंका है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल