नई दिल्ली
NEET UG 2026 के लिए इस बार 22,79,743 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जो पिछले साल से करीब 3000 अधिक है। National Testing Agency (NTA) ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं और परीक्षा 3 मई को होगी। इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए कई राज्य सरकारों ने परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क सरकारी बसों का इंतजाम किया है।
National Medical Commission (NMC) के अनुसार, नए मेडिकल कॉलेजों और मौजूदा कॉलेजों में सीट बढ़ाने के प्रस्तावों के चलते MBBS सीटों में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। नए नियमों के तहत सीट सीमा और दूरी संबंधी कई प्रतिबंध हटा दिए गए हैं, जिससे मेडिकल शिक्षा का विस्तार आसान होगा।
इस साल भी 58% अभ्यर्थी महिलाएं हैं। पिछले वर्षों की तरह सफलता में भी उनका प्रदर्शन बेहतर रहा है। बढ़ती सीटों से NEET की कड़ी प्रतिस्पर्धा में कुछ राहत मिल सकती है।






