Home / Uncategorized / मजदूर दिवस पर सीएम योगी का ऐलान, 15 लाख श्रमिकों को मिलेगा 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा  

मजदूर दिवस पर सीएम योगी का ऐलान, 15 लाख श्रमिकों को मिलेगा 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा  

 

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूर दिवस के मौके पर श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के करीब 15 लाख श्रमिकों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा।

शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि सरकार श्रमिकों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “जो काम का दाम नहीं देगा, उसका काम तमाम होगा।”

सीएम ने अपने बचपन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले कई लोग मजदूरों से काम तो कराते थे, लेकिन भुगतान के समय टालमटोल करते थे। उन्होंने कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा और श्रमिकों का हक हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल